Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

रायपुर में रंजिश के चलते घर पर फेंका बम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर। रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के घर पर बम फेंका गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। आधी रात क...



रायपुर। रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के घर पर बम फेंका गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। आधी रात को हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना में सोनू पटेल, आकाश पासवान, एक युवती समेत तीन अन्य लोग शामिल थे।

थाने में दर्ज कराई शिकायत

कबीर नगर निवासी पीड़िता रिंकु तिवारी ने कबीर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह हीरापुर स्थित वीर सावरकर नगर के एलआईजी-922 में परिवार के साथ रहती हैं।

24 मई 2026 की रात करीब 1 बजे सोनू पटेल, आकाश पासवान, एक युवती और उसके साथ तीन अन्य युवक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर बम जैसे पटाखे फेंके, जिससे तेज धमाका हुआ और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उस समय घर का गेट बंद होने के कारण आरोपी अंदर नहीं घुस सके।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पीड़िता के मुताबिक आरोपी गाली-गलौज करते हुए लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जब परिवार के लोगों ने पुलिस को बुलाने की बात कही, तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए, जिससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया। कबीर नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

No comments

दुनिया

//