Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

अंबिकापुर। सरगुजा के संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने 1704 नग नशीले कैप्सूल व 100 नग नशीले इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें ...

अंबिकापुर। सरगुजा के संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने 1704 नग नशीले कैप्सूल व 100 नग नशीले इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें एक सप्लायर भी शामिल है। सप्लायर के नाम का खुलासा पहले पकड़े गए 2 आरोपियों ने की। यह भी पता चला कि सप्लायर हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड एक लॉज में दबिश देकर सप्लायर को गिरफ्तार किया। आबकारी टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 17 अपै्रल की रात को मुखबिर की सूचना पर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारपारा महेशपुर निवासी गौतम बनवासी एवं जगजीवन प्रजापति को 1704 नग नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने अपने कथन में उक्त नशीली कैप्सूल को बेलखरिखा थाना दरिमा निवासी शेख अयातुल्ला उर्फ भोलू खान से खरीदना बताया।

दोनों आरोपियों ने बताया कि भोलू खान अंबिकापुर बस स्टैंड स्थित श्याम लॉज में रहकर आजकल नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल की सप्लाई कर रहा है, जो कि हत्या के मामले में फरार चल रहा है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी इसकी जानकारी आईजी को दी। आरोपी का मोबाइल लोकेशन श्याम लॉज में पाया गया।

टीम ने 18 अपै्रल को संभागीय आबकारी टीम ने आरोपी शेख अयातुल्लाह उर्फ भोलू खान को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी के कब्जे से 100 नशीले इंजेक्शन पाया गया। जिसे जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 22सी एवं 29 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि भोलू खान की तलाश बहुत दिनों से कर रहे थे। वह सरगुजा के कई क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की सप्लाई लंबे समय से कर रहा था। वह अक्सर अपना मोबाइल नंबर बदल देता था। इस लिए वह पकड़ में नहीं आ रहा था।

No comments

दुनिया

//