Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

नाग पंचमी पर नवीन बाल विकास समिति महिला समूह ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

रायपुर। नाग पंचमी के पावन अवसर पर तृतीय सावन सोमवार के दिन टिकरापारा रायपुर स्थित नवीन बाल विकास समिति महिला समूह द्वारा भगवान भोलेनाथ का वि...


रायपुर। नाग पंचमी के पावन अवसर पर तृतीय सावन सोमवार के दिन टिकरापारा रायपुर स्थित नवीन बाल विकास समिति महिला समूह द्वारा भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आरती की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान महिला समूह की सदस्यों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा संपन्न की। इसके बाद सामूहिक रूप से आरती की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन के माध्यम से महिला समूह ने सामाजिक एकता, श्रद्धा और सेवा की भावना का संदेश दिया। 


 



No comments

दुनिया

//