Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

होजाई जिला समिति (असम) के उपसभापति रमाकांत गौड़ ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात

रायपुर: होजाई जिला समिति (असम) के उपसभापति रमाकांत गौड़ ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से आत्मीय मुल...

रायपुर: होजाई जिला समिति (असम) के उपसभापति रमाकांत गौड़ ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से आत्मीय मुलाकात की।

इस अवसर पर दोनों के बीच समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा विभिन्न राज्यों के विकास संबंधी अनुभवों पर सार्थक चर्चा हुई। गौड़ ने वित्त मंत्री चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रमाकांत गौड़ का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद से बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान का अवसर मिलता है, जो जनहित और विकास को नई दिशा प्रदान करता है।

No comments

दुनिया

//