Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

मूसलाधार बारिश से राजधानी की सड़कें बनी तालाब

  रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिला। तेज बारिश के चलते सड़के...

 


रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिला। तेज बारिश के चलते सड़कें जहां तालाब बन गई वहीं कई जगहों पर तलभराव की स्थिति भी देखने को मिला। बारिश के बाद जहां एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। शहरवासियों ने जल निकासी की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। 

रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 1 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई, जो देखते ही देखते झमाझम बारिश में बदल गई। लगातार बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों और निचले बस्तियों में पानी भर गया। वहीं कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह जलमग्न नजर आईं जिससे वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा, वहीं पैदल चल रहे राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई।















No comments

दुनिया

//