Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडियों को इंडिया टीम में मिली जगह, बीसीसीआई इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट में होंगे शामिल

  रायपुर। बीसीसीआई इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट की आयोजन 6 जुलाई के किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को ऑल इंडिया जूनियर चयन समिति औ...

 


रायपुर। बीसीसीआई इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट की आयोजन 6 जुलाई के किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को ऑल इंडिया जूनियर चयन समिति और सीनियर चयन समिति ने बीसीसीआई टीमों की घोषणा कर दी। चयनित टीमों में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडियों ने जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है। छत्तीसगढ़ के वरुण सिंह भुई ने इमर्जिंग टूर्नामेंट के लिए चयनित टीम ए में जगह पक्की है। वहीं, मंयक वर्मा ने टीम बी और आयुष पांडे ने बीसीसीआई टीम डी ने जगह बनाई है। तीन खिलाडि़यों का इस टूर्नामेंट के लिए विभिन्न टीमों में उनके इमर्जिंग कैंप में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रदेश के खिलाडि़यों को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने टीमों में चयन होने पर बधाई दी है।

बेंगलूरु में टूर्नामेंट का आयोजन 6 से

बीसीसीआई एमेर्जिंग मेंस टूर्नामेंट का आयोजन 6 जुलाई से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बेंगलूरु में किया जाएगा। इसमें चार टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट 24 जुलाई तक चलेगा। इसमें देश के उभरते क्रिकेट खिलाडि़यों के बीच 3 मल्टी डे मैच खेले जाएंगे। खिलाडिय़ों को बीसीसीआई के शीर्ष कोचों के निर्देशन में खेलने का अवसर मिलेगा।

आयुष पांडे इंडिया टीम ए में भी जगह बना चुके

इससे पहले छत्तीसगढ़ के सलामी रणजी बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारतीय ए टीम में भी किया जा चुका है। वहीं, आयुष और मयंक 13 अप्रैल से 7 मई तक अंडर-25 एमेर्जिंग कैंप में शामिल हो चुके हैं। वरुण सिंह भुई अंडर-23 एमेर्जिंग कैंप में 13 अप्रैल से 7 मई तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

No comments

दुनिया

//