Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवाईसी 30 जून तक

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। राज्य के कई जिलों में बड़ी सं...

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। राज्य के कई जिलों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में सरकार और महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि लाभ की निरंतरता बनाए रखने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिन महिलाओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके पास 30 जून तक का अंतिम मौका है। समय रहते ई-केवाईसी नहीं कराने पर अगली किस्त अटक सकती है।

2 लाख से अधिक महिलाओं का सत्यापन पूरा

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 3 लाख 18 हजार महिलाओं का ई-केवाईसी कराया जाना है। अब तक 2 लाख 98 हजार महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि 20 हजार से अधिक महिलाएं अभी भी प्रक्रिया से बाहर हैं। विभाग का कहना है कि योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और केवल पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी टिकवेंद्र जाटवार ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महिलाएं पलायन कर चुकी हैं या बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान अंगूठे का निशान मशीन से मैच नहीं हो रहा है। ऐसे सभी मामलों का अलग से डाटा तैयार किया जा रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा।

मृत हितग्राहियों के नाम हट रहे, सूची हो रही अपडेट

ई-केवाईसी के दौरान ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं, जिनमें योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है। विभाग ऐसे नामों को सूची से हटाने की प्रक्रिया कर रहा है। जब वर्ष 2024 में महतारी वंदन योजना शुरू हुई थी, तब जिले में करीब 3 लाख 25 हजार महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा था। सत्यापन और रिकॉर्ड अद्यतन होने के बाद अब लाभार्थियों की संख्या घटकर लगभग 3 लाख 18 हजार रह गई है। वहीं जिले में लंबित ई-केवाईसी के मामलों में बड़ी संख्या उन महिलाओं की है, जो रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में गई हुई हैं। विभाग इन महिलाओं और उनके परिजनों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज और जानकारी जुटा रहा है।


No comments

दुनिया

//