रायपुर, 17 जून 2026 राज्यपाल रमेन डेका से यहां लोकभवन में जगदलपुर के ट्री मैन संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर झा ने राज्यपाल कोे ...
रायपुर, 17 जून 2026 राज्यपाल रमेन डेका से यहां लोकभवन में जगदलपुर के ट्री मैन संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर झा ने राज्यपाल कोे दुनिया की सबसे मंहगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट की।
राज्यपाल ने मियाजाकी आम की खेती को बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह न केवल किसानों की आय बढ़ाने मे सहायक सिद्ध हो सकती है बल्कि छत्तीसगढ़ को अंतरर्राष्ट्रीय फल बाजार में नई पहचान भी दिला सकती है। उन्होंने इस विशेष प्रजाति की खेती को बढ़ावा देने, इसकी पैदावार मे वृद्धि करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी मार्केटिंग के प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया।


No comments