Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

सुशासन से समाधान- शिविर में ही मिला राशन कार्ड, रीना देवांगन ने जताया आभार

रायपुर, 14 मई 2026 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित 'सुशासन तिहार' अभियान धरातल पर सकार...




रायपुर, 14 मई 2026 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित 'सुशासन तिहार' अभियान धरातल पर सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग निगम अंतर्गत विवेकानंद सभागार में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें राशनकार्ड बनवाने पहुंची वार्ड क्रमांक 17 की निवासी रीना देवांगन की कहानी शासन की सजगता का एक प्रत्यक्ष उदाहरण बनी है। 

रीना देवांगन अपने परिवार के लिए राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रयासरत थीं। जब उन्हें ’सुशासन तिहार’ (1 मई से 10 जून) के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी मिली, उन्होंने पूरे विश्वास के साथ अपना आवेदन प्रस्तुत किया। रीना बताती हैं कि सुशासन तिहार शिविर में उनकी समस्या को न केवल गंभीरता से सुना गया, बल्कि प्रशासनिक तत्परता के साथ तुरंत कार्यवाही भी की गई। उन्हें शिविर स्थल पर ही बीपीएल राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया गया। रीना बताती है ’’मैं राशन कार्ड बनवाने के लिए सोच ही रही थी, सुशासन तिहार के शिविर में आवेदन दिया और शिविर में ही तुरंत मेरा बीपीएल राशन कार्ड मिल गया। इसके लिए मैं  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद देती हूँ।’’ शासन अब जनता के द्वार तक पहुँच रहा है। ’संवाद से समाधान तक’ के मंत्र के साथ आयोजित ये शिविर सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकारों से जोड़ रहे हैं।

No comments

दुनिया

//