बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व...
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने बलरामपुर सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भविष्य के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "हौसला बुलंद रहना चाहिए।" उन्होंने विद्यार्थियों को इसी उत्साह, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, जबकि कुछ ने आईएएस अधिकारी और न्यायाधीश बनने का संकल्प जताया।
मुख्यमंत्री साय ने सभी के सपनों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से सफलता मिलती है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "सपना भी देखना चाहिए और एक लक्ष्य भी तय करके आगे बढ़ना चाहिए — सफलता जरूर कदम चूमती है।" उन्होंने छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों को भी उनकी मेहनत रंग लाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कक्षा 12वीं के 6 मेधावी छात्र मुख्यमंत्री से मिले
इस अवसर पर कक्षा 12वीं के पांच मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला। इनमें विकासखंड वाड्रफनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्रफनगर के श्री कृष्णा और आदर्श हायर सेकेंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप शामिल थीं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता को भी यह अवसर मिला।


No comments