रायपुर, 25 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी के पूज्य पिता दिलीप तिवारी जी के निधन पर गहरा ...
रायपुर, 25 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी के पूज्य पिता दिलीप तिवारी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिलीप तिवारी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


No comments