गरियाबंद। 20 अप्रैल सोमवार को पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत एवं प्रवेश पर्व मनाया गया। नवागं...
गरियाबंद। 20 अप्रैल सोमवार को पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत एवं प्रवेश पर्व मनाया गया। नवागंतुक विद्यार्थियों (छठवीं कक्षा) का प्रवेश पर्व तिलक चंदन लगाकर और मिठाई प्रदान करके शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्या महिमा सिन्हा ने विस्तार से विद्यालय के शैक्षणिक एवं आवासीय परिवेश, मेस व्यवस्था, खानपान सुविधाओं, पालकों के नियम, टेलीफोन सुविधा के साथ अनुशासन आदि की जानकारी दी। डी.के. सिंह ने विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनकर और समाज का सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इसके उपरांत विद्यार्थियों को किताब, स्टेशनरी सामग्री, बेडिंग सामग्री का वितरण करके विद्यार्थियों को सदन प्रभारी से परिचय करवा कर सदनों में प्रवेश दिया। शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाएं यू.के. राठिया, रविशंकर आर्माे, ए. ममता, आर.एन.सोन, अनिल कुमार राणा, मनीष कुमार मानिकपुरी, संजू साहू, रीतिका सिंह, पल्लवी किन्डों, आनंद सिंह, प्रफुल्ल सोनी, डॉ. ठाकुर राम साहू, लेख राम, अनिता दास राजेन्द्र कुमार पाठक, अमर सिंह ठाकुर, लोकेश कुमार, गिरीश कुमार साहू एवं राजेन्द्र कुमार कंडरा उपस्थित थे।


No comments