Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

ऑटो चालकों के लिए नए नियम लागू, 7 दिन में यूनिफॉर्म अनिवार्य

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में ऑटो चालकों की मनमानी पर अब ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी...



बिलासपुर। बिलासपुर जिले में ऑटो चालकों की मनमानी पर अब ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है और अब चालकों के लिए यूनिफॉर्म पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए 7 दिन की समय-सीमा तय की गई है। तय समय के बाद बिना यूनिफॉर्म चलने वाले चालकों पर सीधी कार्रवाई होगी।

यातायात पुलिस के मुताबिक, पिछले दो दिनों में 200 से ज्यादा और अप्रैल महीने में अब तक 516 ऑटो चालकों पर नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान लगातार जारी रहेगा।

बैठकों में ऑटो यूनियनों को साफ चेतावनी दी गई है कि शराब या नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त धाराओं में केस दर्ज कर सीधे कोर्ट भेजा जाएगा। ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

पहचान के लिए यूनिफॉर्म जरूरी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑटो चालकों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य की गई है। इससे किसी विवाद, घटना या आपराधिक मामले में चालक की पहचान आसानी से हो सकेगी। पुलिस का यह भी मानना है कि कई बार संदिग्ध लोग भी ऑटो के जरिए गतिविधियां करते हैं, ऐसे में ड्रेस कोड से निगरानी आसान होगी।

No comments

दुनिया

//