Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

समर वेकेशन में सफर आसान! रेलवे ने बढ़ाई सुविधाएं, 13 स्पेशल शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने वालों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए ग्रीष्म...



रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने वालों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगा। वहीं, विशेष ट्रेनों से रद्द ट्रेनों की भरपाई की योजना है। चुनावी राज्य प. बंगाल के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार के लिए 08865 नंबर के साथ साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 27 अप्रैल को शाम 5.10 बजे इतवारी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन नंबर 08866 28 अप्रैल को शालीमार से शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.20 बजे रायपुर आएगी। दोपहर 3.35 बजे यह ट्रेन इतवारी पहुंचेगी। इस गाड़ी का ठहराव गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड्गपुर स्टेशनों पर है।

इन रूटों पर भी चलेंगी 13 स्पेशल ट्रेनें

गाड़ी संख्या 02808 खडग़पुर-पुणे के बीच 20 अप्रैल को एक फेरे के लिए अनआरक्षित समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस गाड़ी में 02 एसएलआरडी, 02 सामान्य श्रेणी, 16 शयनयान सहित कुल 18

कोच हैं।

गाड़ी संख्या 01407 पुणे-हावड़ा के बीच 20 अप्रैल को 01 ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस गाड़ी में 10 स्लीपर, 6 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित 18 कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 01007 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा के बीच 20 अप्रैल को 01 ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस गाड़ी में 16 स्लीपर श्रेणी के कोच एवं 02 एसएलआरडी सहित 18 कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 08745-08746 दुर्ग-शालीमार-दुर्ग के बीच 29-30 अप्रैल को 01-01 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों में 02 एसएलआरडी, 04 जनरल, 10 स्लीपर, 02 एसी, सहित कुल 18 कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 08749-08750 रायपुर खडग़पुर के बीच 23,24 अप्रैल को 01-01 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी के 18 एलएचबी कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 07701-07702 नांदेड़-आसनसोल-नांदेड़ के बीच 21,23 अप्रैल को 1-1 फेरे के लिए समर स्पेशल ठ्रेन चलेगी। इस ट्रेन भी भी विभिन्न श्रेणी के 24 कोच होंगे।

ये ट्रेनें भी दौड़ेंगी

गाड़ी संख्या 08257-08258 बिलासपुर-शालीमार-बिलासपुर के बीच 25, 26 अप्रैल को 2-2 फेरे के लिए ट्रेन चलेगी।

गाड़ी संख्या 07701-07702 हुजूर साहेब नांदेड-आसनसोल-हुजूर साहेब नांदेड के बीच 21, 23 अप्रैल को समर स्पेशल चलेगी।


No comments

दुनिया

//