Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

  बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में अमहां तालाब में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों अपने पांच दोस्तों के साथ रविवार दोपहर घूम...

 


बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में अमहां तालाब में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों अपने पांच दोस्तों के साथ रविवार दोपहर घूमने निकले थे। जानकारी के अनुसार बंधवापारा निवासी हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी (20) खमतराई की ओर गए थे। सभी युवक तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे।

शाम करीब चार बजे हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने तालाब की ओर गए। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में समा गए।

बताया जा रहा है कि तालाब से मुरूम निकालने के कारण जेसीबी से गहरी खुदाई की गई है, जिससे किनारे से ही गहराई शुरू हो जाती है।

दोनों को तैरना नहीं आता था, जिससे वे डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों लापता हो चुके थे। जिले में पिछले तीन वर्षों में तालाब, नदी और खदान में डूबने से 17 लोगों की जान जा चुकी है।


No comments

दुनिया

//