Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

सीके-नायडू ट्रॉफी सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ की बड़ी हार:दूसरी पारी महज 182 पर सिमटी

रायपुर। BCCI की ओर से आयोजित मेन्स अंडर 23 कर्नल सी के नायडू ट्राफी के सेमिफाइनल मैच में छत्तीसगढ़ को तमिलनाडु ने 180 रनों से हरा दिया। यह म...


रायपुर। BCCI की ओर से आयोजित मेन्स अंडर 23 कर्नल सी के नायडू ट्राफी के सेमिफाइनल मैच में छत्तीसगढ़ को तमिलनाडु ने 180 रनों से हरा दिया। यह मुकाबला 1 से 4 मार्च तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

मैच के चौथे दिन तमिलनाडु ने अपनी दूसरी पारी 80.2 ओवर में 226 रन पर समाप्त की। टीम के लिए अथिश ने 51 रन की अहम पारी खेली, जबकि विग्नेश ने 38 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह भुइए ने 3 विकेट लिए, वहीं वासुदेव बरेठ, आयुष पांडे और प्रशांत साई पैंक्रा को 2-2 विकेट मिले।

इससे पहले मैच में तमिलनाडु ने पहली पारी में 322 रन बनाए थे। एस. मोहम्मद अली ने शानदार 171 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आर.के. जयंत ने 50 रन और माधव प्रसाद ने 32 रन का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ के लिए वासुदेव बरेठ ने 5 विकेट लेकर संघर्ष दिखाया।

जवाब में छत्तीसगढ़ की पहली पारी 91.1 ओवर में 183 रन पर सिमट गई। साहिल रजत शरीफ ने 45 रन बनाए, जबकि आयुष पांडे ने 39 रन जोड़े। मयंक वर्मा और राहुल प्रधान ने 28-28 रन की पारियां खेलीं। तमिलनाडु की ओर से पी. विग्नेश ने 5 विकेट झटके, जबकि सचिन राठी और गोविंद को 2-2 सफलता मिली।

दोनों पारियों में बड़ी बढ़त लेने के बाद तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ के सामने 366 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन चौथे दिन छत्तीसगढ़ की दूसरी पारी मात्र 30.4 ओवर में 182 रन पर ढह गई। शोभित शर्मा 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मयंक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया।

तमिलनाडु की ओर से गोविंद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, वहीं विग्नेश को 4 सफलता मिली। इस तरह तमिलनाडु अंडर-23 ने सेमीफाइनल मुकाबला 180 रन से जीतकर नायडू ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली, जबकि छत्तीसगढ़ का अभियान यहीं समाप्त हो गया।

No comments

दुनिया

//