Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

पाटन क्षेत्र से 13 वर्षीय छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता, 8 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

रायपुर। छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अचानकपुर से 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना ...



रायपुर। छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अचानकपुर से 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लापता लड़की कक्षा आठवीं की छात्रा है और ग्राम अचानकपुर की रहने वाली है। परिजनों के मुताबिक वह छह दिन पहले घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने गांव के आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजन उतई थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लड़की के पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी बिना बताए कभी घर से बाहर नहीं जाती थी, ऐसे में उसका अचानक लापता हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

हालांकि 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों की चिंता और बेचैनी बढ़ती जा रही है। परिजन जल्द से जल्द बच्ची के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

अपील:

अगर किसी भी व्यक्ति को इस नाबालिग लड़की के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है या कहीं दिखाई देती है तो कृपया तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻Mb.9977822275









No comments

दुनिया

//