Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

पुरी रेलखंड पर मेगा ब्लाक के चलते 12 एक्सप्रेस ट्रेनें तीन महीने तक रहेंगी प्रभावित

रायपुर। पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का कार्य किया जाना है। इस बुनियादी ढांचा विकास कार्य के कारण मार्च, अप्रैल और मई में इस रूट पर चलने...


रायपुर। पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का कार्य किया जाना है। इस बुनियादी ढांचा विकास कार्य के कारण मार्च, अप्रैल और मई में इस रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ये ट्रेनें पुरी के बजाय साक्षी गोपाल और बीरपुरुषोत्तमपुर स्टेशनों पर समाप्त होंगी और वहीं से वापस प्रारंभ की जाएंगी।

दक्षिण मध्य रेलवे के रायनापाडु स्टेशन पर यार्ड पुनर्निर्माण और नान-इंटरलाकिंग कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके चलते चार मई को विशाखापत्तनम से छूटने वाली विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग विजयवाड़ा के बजाय परिवर्तित मार्ग सिंगापुरम रोड-लखोली-दुर्ग-नागपुर होकर चलेगी।

यह गाड़ी दुव्वाडा, सामलकोट, राजमंड्री, ताडेपल्लीगुडेम और एलुरु स्टेशनों पर नहीं रुकेगी, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी।

प्रभावित ट्रेनों के नाम

बीरपुरुषोत्तमपुर

इंदौर-पुरी एक्सप्रेस

पुरी-इंदौर एक्सप्रेस

पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस

श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस

साक्षी गोपाल

पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस

एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस

गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस

पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस

गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस

पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस

वलसाड-पुरी एक्सप्रेस

पुरी-वलसाड एक्सप्रेस

No comments

दुनिया

//