Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

जगदलपुर में दो सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत, चालक फरार

  जगदलपुर । शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला और 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मामलों में वाहन चाल...

 


जगदलपुर । शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला और 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मामलों में वाहन चालक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर परपा थाना क्षेत्र में डिमरापाल से आगे मारेंगा चौक आकाशवाणी के पास हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां करीब 50 वर्षीय महिला की सड़क पर ही मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में वाहन के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

महिला के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाज भेजा गया है। महिला की पहचान के लिए उसकी फोटो सभी थानों और चौकियों में भेजी गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

दूसरी घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के नकटी सेमरा के पास हुई। पुलिस के अनुसार, सेमरा निवासी भावेश चंद्र (18) आड़ावाल स्थित मोबाइल दुकान में काम करता था। रात में काम से लौटते समय नगरनार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


No comments

दुनिया

//