Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

पुलिस छापे में 25 लाख की हुक्का सामग्री जब्त, गोदाम मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर। खमतराई इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम से 25 लाख की हुक्का सामग्री जब्त की। गोदाम के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। ...


रायपुर। खमतराई इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम से 25 लाख की हुक्का सामग्री जब्त की। गोदाम के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। गोदाम संचालक और हुक्का सामग्री बेचने वाले फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

खमतराई की न्यू गोंदवारा बस्ती के गोदाम में पुलिस ने रात में छापा मारा। गोदाम में बड़ी संख्या में ई-सिगरेट, हुक्का सामग्री और अन्य चीजें रखी गई थी। गोदाम के मैनेजर प्रबोध शर्मा को पुलिस ने पकड़ा। बरामद सामग्री के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने प्रबोध को गिरफ्तार कर लिया। पूरी सामग्री जब्त कर ली। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है।

मालिकों के खिलाफ केस

पूछताछ में प्रबोध ने खुलासा किया कि जब्त सामग्री शंकर नगर निवासी आकाश तलरेजा और डीडी नगर निवासी नितिन भागचंदानी का है। इन सामग्रियों को रायपुर के अलावा प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता है। इसे महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई, दिल्ली और अन्य शहरों से मंगाते हैं। इसके बाद स्थानीय कैफे, पब, रेस्टोरेंट, प्राइवेट पार्टियों के लिए बेचते हैं। पुलिस ने आकाश और नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

No comments

दुनिया

//