Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

बस से गांजा तस्करी, मध्यप्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार

  जगदलपुर। यात्री बस में गांजा तस्करी करते मध्यप्रदेश के दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 27 हजार का ग...

 

जगदलपुर। यात्री बस में गांजा तस्करी करते मध्यप्रदेश के दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 27 हजार का गांजा, दो मोबाइल , नगदी रकम 1690 रुपए को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 25 मई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से जगदलपुर की ओर आ रही एक यात्री बस में दो व्यक्ति बैठे हैं जो अपने बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा फारेस्ट नाका धनपुंजी एनएच 63 मेनरोड पर पहुंचकर नाकाबंदी कर मुखबिर के बताए बस को रोक कर चेक किये।

बस में मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति बैठे मिले। नाम पता पूछने पर अपना नाम बने सिंह, दीपक सेन दोनों निवासी मध्यप्रदेश बताए। जिनके बैग की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 22.750 किलोग्राम गांजा कीमती 2,27 500 रुपए को जब्त किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर पेश करने रवाना किया गया।


No comments

दुनिया

//