Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

घर में घुसे हाथी, चट कर गए किचन का पूरा राशन

बिलासपुर। पेंड्रा जिले के मरवाही वनमंडल में एक बार फिर जंगली हाथियों की आमद से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मध्यप्रदेश की ओर से आए तीन हाथि...


बिलासपुर। पेंड्रा जिले के मरवाही वनमंडल में एक बार फिर जंगली हाथियों की आमद से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मध्यप्रदेश की ओर से आए तीन हाथियों का दल मरवाही वन परिक्षेत्र के कुम्हारी और चिचगोहना गांव तक पहुंच गया है। देर रात हाथियों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, राशन खा लिया और घर के सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, हाथियों का दल बुधवार देर रात कुम्हारी गांव पहुंचा। इस दौरान एक घर में घुसकर हाथियों ने उत्पात मचाया। घर में रखा राशन खा लिया और कई घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। अचानक हाथियों के घर में घुसने से परिवार के लोग सहम गए। किसी तरह उन्होंने सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूरी रात डर के साए में बिताई। गांव में हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी सतर्क हो गए।

वन विभाग के अनुसार, तीन जंगली हाथियों का यह दल मध्यप्रदेश की ओर से मरवाही वन क्षेत्र में दाखिल हुआ है। फिलहाल हाथियों की गतिविधियां कुम्हारी और चिचगोहना गांव के आसपास देखी जा रही हैं। विभाग लगातार उनकी लोकेशन पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान न हो।


No comments

दुनिया

//