Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

दिव्यांगजनों को योजनाओं से जोड़ने की पहल, सन्ना शिविर में 103 लोगों ने कराया परीक्षण

रायपुर: दिव्यांगजनों को आवश्यक सेवाएं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्...



रायपुर: दिव्यांगजनों को आवश्यक सेवाएं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। जशपुर जिले के सन्ना स्थित स्वास्थ्य केंद्र में शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड के साथ विभिन्न शासकीय पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण तथा दिव्यांगजनों के लिए ऋण संबंधी योजनाओं के आवेदन भी लिए गए।

शिविर में कुल 103 दिव्यांगजन शामिल हुए। परीक्षण एवं प्रमाणीकरण के उपरांत 64 दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए। वहीं 20 दिव्यांगजनों को आवश्यक चिकित्सा परीक्षण एवं उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया तथा एक दिव्यांगजन का कृत्रिम अंग के लिए चिन्हांकन किया गया। शिविर के दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। ग्राम मटखरी, एकम्बा, तहसील सन्ना निवासी रामप्रसाद यादव एवं सन्ना निवासी शिलास कुजूर को श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद पंचायत बगीचा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत बगीचा के कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को प्रमाणीकरण, यूडीआईडी कार्ड तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।















No comments

दुनिया

//