Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जब दीदी सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए हुए रवाना..

  रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में आयी नया ढाबा की ह...

 


रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में आयी नया ढाबा की हितग्राही ई-रिक्शा चलाने वाली दीदी श्रीमती सरिता वर्मा के ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाऊस के लिए रवाना हुए। ई-रिक्शा चालक दीदी श्रीमती सरिता वर्मा के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज के समय में महिलाएं सायकिल, मोटरसायकिल, कार यहां तक की पायलट बनकर हवाई जहाज भी चला रही हैं। महिलाओं ने शिक्षा के साथ ही सक्षम एवं सशक्त, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने श्रमिक महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान ई-रिक्शा में उनके साथ जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी एवं सुमीत उपाध्याय उपस्थित रहे। गौरतलब है कि शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से जनमानस की जिंदगी बदल रही है और सामाजिक परिवर्तन एवं जागृति दिखाई दे रही है। जिसकी एक बानगी श्रमिक सम्मेलन में दिखाई दी। श्रमिक महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। 

श्रमिक सम्मेलन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने वहां आयी हितग्राही ई-रिक्शा चालक दीदी श्रीमती उषा साहू से बातचीत की। उन्होंने शिक्षा के बारे में जानकारी ली और कहा कि 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई जरूर जारी रखें। विधानसभा अध्यक्ष ने उषा साहू के पति से पूछा कि पत्नी जब ई-रिक्शा चलाती है, तो डर तो नहीं लगता। उनके पति भावेश साहू ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को ई-रिक्शा चलाना सिखाया है और उसे प्रोत्साहित करते हैं, जिससे उनका घर-परिवार आर्थिक तौर पर मजबूत बनेगा और बचत भी होगी।    


No comments

दुनिया

//