Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

श्रावणी मेला में बाबाधाम (देवघर) जाने के लिए इतवारी-मधुपुर के बीच रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

  रायपुर। श्रावणी मेला में बाबाधाम (देवघर) जाने का प्लान बना रहे श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (नागपुर) स...

 


रायपुर। श्रावणी मेला में बाबाधाम (देवघर) जाने का प्लान बना रहे श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (नागपुर) से मधुपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त तक 5-5 फेरे लगाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव दुर्ग, रायपुर और भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर झारसुगुड़ा, बामड़ा, गारपोस, राजगंगपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद और चित्तरंजन समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 4 एसी थर्ड, 10 स्लीपर, 4 जनरल, 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

ट्रेन नंबर 08895 (इतवारी-मधुपुर) से 1 अगस्त से 29 अगस्त तक, हर शनिवार और ट्रेन नंबर 08896 (मधुपुर-इतवारी) 2 अगस्त से 30 अगस्त तक हर रविवार को चलेगी। 08895 इतवारी-मधुपुर का रायपुर आगमन सुबह 9:30 बजे और 9:35 बजे रवाना होगी। 08896 मधुपुर-इतवारी का रायपुर आगमन सुबह 5:20 बजे और 5:25 बजे प्रस्थान करेगी। 

इतवारी से मधुपुर (08895)

1 अगस्त : एसी -3 में 145, स्लीपर में 420 सीटें

8 अगस्त : एसी -3 में 154, स्लीपर में 426

15 अगस्त : एसी 3 में 155, स्लीपर में 429

22 अगस्त : एसी -3 में 155, स्लीपर में 430

29 अगस्त : एसी -3 में 155, स्लीपर में 430

मधुपुर से इतवारी (08896)

2 अगस्त : एसी -3 में 190, स्लीपर में 528

9 अगस्त : एसी -3 में 191, स्लीपर में 527

16 अगस्त : एसी -3 में 191, स्लीपर में 527

23 अगस्त : एसी -3 में 189, स्लीपर में 530

30 अगस्त : एसी -3 में 191, स्लीपर में 528

No comments

दुनिया

//