Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

रोजगार मेले में 13 युवाओं को मौके पर मिला ऑफर लेटर, 43 का हुआ चयन

रायपुर: नौकरी की तलाश में पहुंचे युवाओं के लिए बुधवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। बलौदाबाजार जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले ...


रायपुर: नौकरी की तलाश में पहुंचे युवाओं के लिए बुधवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। बलौदाबाजार जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 13 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर सौंपे गए, जबकि 43 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में प्राथमिक चयन हुआ। इससे युवाओं में रोजगार को लेकर नई उम्मीद जगी।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियों ने 234 पदों पर भर्ती के लिए हिस्सा लिया। मेले के लिए 476 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 147 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। मेले में ऋषभ वेंचर्स ने सबसे अधिक 9 युवाओं को ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर दिए, जबकि यूनिक्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने 4 अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र सौंपे। भारतीय जीवन बीमा, किरण एग्रीकल्चर और आश्रव फाउंडेशन एंड सिक्योरिटी सहित अन्य संस्थानों ने भी विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित संस्थानों में उपस्थित होकर नियुक्ति की औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। 

No comments

दुनिया

//