Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली डोमार साहू के परिवार की जिंदगी

  रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)  गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।  खैरागढ़ जिले के जनपद पंचायत छुईखदान के ग्र...

 


रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)  गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।  खैरागढ़ जिले के जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम रैमड़वा, ग्राम पंचायत जगमड़वा निवासी डोमार साहू के परिवार की कहानी इस योजना की सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

डोमार साहू लंबे समय से अपने परिवार के साथ कच्चे और जर्जर मकान में निवास कर रहे थे। बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी तथा परिवार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनका चयन हुआ। योजना के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने अपना पक्का और सुरक्षित आवास निर्मित किया। अब उनका परिवार एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। पक्के घर के निर्माण से उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है तथा परिवार के सदस्यों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से भी राहत मिली है।

डोमार साहू बताते हैं कि पहले कच्चे मकान में रहने के कारण हमेशा चिंता बनी रहती थी, विशेषकर वर्षा ऋतु में। आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत उनका अपना पक्का घर बन गया है, जिससे उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मान का नया एहसास मिला है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

No comments

दुनिया

//