Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

पीएम मोदी ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय ...

 


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में बहुत बढ़िया खेली। पीएम मोदी ने महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह जीत अन्य बहुत सारे खिलाड़ियों को हॉकी खेलने को प्रेरित करेगी।

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारतीय हॉकी खिलाड़ी गौरव और खुशी लेकर आए हैं! एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन किया। टीम को शुभकामनाएं। आशा है कि यह जीत कई अन्य खिलाड़ियों को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।”

भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम किया। वहीं, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने लिखा, “भारतीय हॉकी के गढ़, ओडिशा से हम इस जीत का जश्न बेहद गर्व और खुशी के साथ मना रहे हैं। बधाई हो, टीम इंडिया। यह सफर जारी रहेगा, और हमारा अटूट समर्थन भी।”

हॉकी इंडिया ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “एक खिताब जीता। एक सपना सच हुआ। ऑकलैंड में पहली सीटी बजने से लेकर ट्रॉफी उठाने तक, टीम इंडिया का सफर यादगार और अजेय रहा। एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप का खिताब हमारा है, और साथ ही एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जगह भी पक्की हो गई है। ऐतिहासिक फाइनल के बेहतरीन पलों को फिर से जिएं।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के चौथे मिनट में नवनीत कौर ने भारत के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद सुनीलिता टोप्पो (15वें मिनट) ने दूसरा गोल दागा। इसके साथ ही अगले सीजन के एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में अपनी जगह भी पक्की कर ली। यह भारत की दूसरी नेशंस कप जीत है। इससे पहले साल 2022 में भारत ने इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया था।


No comments

दुनिया

//