Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 का सफल समापन, देशभर के उभरते खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, रायपुर में आयोजित ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 का श...



रायपुर: छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के तत्वावधान में बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, रायपुर में आयोजित ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक फाइनल मुकाबलों में देशभर से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इसके पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल, सांसद, रायपुर लोकसभा रहे। समारोह की अध्यक्षता विक्रम सिसोदिया, महासचिव, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में उज्ज्वल दीपक, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, कैलाश मोररका, विजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ, डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव, संस्थापक, छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन तथा डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन, उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करती हैं तथा छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

फाइनल मुकाबलों के प्रमुख परिणाम

- GU-11: समीक्षा सुगुमार (कर्नाटक) ने गौरवी अजमेरा (राजस्थान) को 11-2, 9-11, 11-5, 6-11, 11-6 से हराकर खिताब जीता।

- BU-11: रुद्रांश प्रभाकर (दिल्ली) ने युवान वर्मा (राजस्थान) को 11-6, 11-4, 9-11, 7-11, 11-8 से हराकर विजेता बने।

- GU-13: आलिया कंकारिया (पश्चिम बंगाल) ने अक्षरा माखिजा (कर्नाटक) को 12-10, 11-7, 2-11, 6-11, 11-7 से पराजित किया।

- BU-13: धैर्य गोगिया (राजस्थान) ने आरोन अराम्भन (महाराष्ट्र) को 11-2, 7-11, 11-3, 13-11 से हराया।

- GU-15: अनिका कलंकी (मध्य प्रदेश) ने आशी शाह (महाराष्ट्र) को 13-11, 11-3, 11-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

- BU-15: ध्रुव बोपाना (तमिलनाडु) ने अयान धनुका (पश्चिम बंगाल) को 11-6, 11-2, 11-5 से हराया।

- GU-17: आद्या बुधिया (जम्मू-कश्मीर) ने सान्वी कलंकी (मध्य प्रदेश) को 11-7, 6-11, 11-7, 6-11, 11-8 से पराजित किया।

- BU-17: श्रेयांश झा (महाराष्ट्र) ने आर्यमन सिंह (कर्नाटक) को 11-9, 11-5, 12-10 से हराया।

- GU-19: उन्नति त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश) ने देवाश्री अरोड़ा (हरियाणा) को 11-9, 11-5, 11-4 से हराकर विजेता बनीं।

- BU-19: युशा नफीस (उत्तर प्रदेश) ने सुभाष चौधरी (राजस्थान) को 11-9, 6-11, 11-6, 11-5 से पराजित किया।

- महिला वर्ग: निरुपमा दुबे (महाराष्ट्र) ने उन्नति त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश) को 12-10, 8-11, 11-8, 11-8 से हराकर महिला वर्ग का खिताब जीता।

- पुरुष वर्ग: सूरज चंद (SSCB) ने अरिहंत के.एस. (तमिलनाडु) को 11-6, 11-9, 11-4 से हराकर पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

सभी आयु वर्गों में तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में  प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा इससे राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे विक्रम सिसोदिया, महासचिव, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन द्वारा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार की  प्रतियोगिताएँ खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

आयोजकों ने बताया कि ईस्टर्न स्लैम छत्तीसगढ़ 2026 में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया। समापन अवसर पर सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

अंत में आयोजकों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, तकनीकी अधिकारियों, एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि ऐसे अतंराष्ट्रीय आयोजन छत्तीसगढ़ में स्क्वैश खेल के विकास को नई दिशा देंगे तथा प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

No comments

दुनिया

//