रायपुर। रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुढ़ियारी पुलिस ने एमडीएम ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में...
रायपुर। रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुढ़ियारी पुलिस ने एमडीएम ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में बैठकर ग्राहक तलाश रहा था।
पुलिस ने उसके कब्जे से 2.69 ग्राम एमडीएम ड्रग्स, कार और फोन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी का नाम शशांक तांडेकर है।
गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कलिंग नगर स्थित सीएसईबी मैदान के पास युवक ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की और पकड़ा।
तलाशी के दौरान कार में बैठे युवक के पास से एमडीएम ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शशांक तांडेकर निवासी गुढ़ियारी रायपुर बताया। आरोपी पर नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई पुलिस अधिकारी कर रहे है।
इससे जुड़े बाकी लोगों की भी होगी गिरफ्तारी
गुढ़ियारी निरीक्षक बीएल चंद्राकर ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर एसीसीयू-गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


No comments