Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

शिक्षा-भर्ती बोर्ड में बड़ा पुनर्गठन, आईएएस रेणु पिल्ले को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” के गठन का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसा...



रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” के गठन का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब “छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल” का विलय नए कर्मचारी चयन मंडल में कर दिया गया है। राज्य शासन के आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की वरिष्ठ अधिकारी रेणु जी. पिल्ले (1991 बैच) को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नई जिम्मेदारी के साथ रेणु पिल्ले माध्यमिक शिक्षा मंडल के अतिरिक्त प्रभार का कार्य भी यथावत जारी रखेंगी। इस निर्णय के बाद राज्य में भर्ती एवं चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य अब नए गठन किए गए मंडल के अंतर्गत संचालित होंगे। माना जा रहा है कि इस बदलाव से परीक्षा और चयन प्रक्रिया में एकरूपता और पारदर्शिता बढ़ेगी। सरकारी स्तर पर इसे प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं को एकीकृत व्यवस्था के तहत लाया जाएगा।

No comments

दुनिया

//