Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार सख्त:फीस बढ़ोतरी और किताब-ड्रेस खरीद की जांच के लिए समितियां गठित

रायपुर। प्रदेश के निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी और किताब व यूनिफॉर्म खरीद को लेकर मिल रही शिकायतों के समाधान के लिए जिला और विकासखंड स्तर पर ...



रायपुर। प्रदेश के निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी और किताब व यूनिफॉर्म खरीद को लेकर मिल रही शिकायतों के समाधान के लिए जिला और विकासखंड स्तर पर निगरानी और जांच समितियां बनाई गई हैं।

सरकार को जानकारी मिली थी कि कुछ प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री तय दुकान या फर्म से खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं।

इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस संबंध में लगातार शिकायतें और खबरें सामने आ रही थीं।

स्कूल शिक्षा सचिव ने बताया कि शिकायतों का जल्दी और सही तरीके से समाधान करने के लिए जिला स्तर पर निगरानी समिति गठित की गई है। इस समिति में कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त जीएसटी को सदस्य बनाया गया है।

विकासखंड स्तर पर गठित जांच समिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जीएसटी इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है।

सरकार ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि की शिकायतों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


No comments

दुनिया

//