Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत

  रायपुर, 26 मई 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के ...

 


रायपुर, 26 मई 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसी क्रम में कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम उड़ंदाबेड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की गई।

शिविर में कुल 09 दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक प्रदान किए गए। ग्राम कन्हारगांव के अंशुराम यादव एवं विद्या नेताम तथा ग्राम बंजोड़ा के खेमराज राणा को ट्राइसाइकिल वितरित की गई, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। वहीं ग्राम कन्हारगांव के पनकु नेताम, सगना, एतवारिन बाई, गड़राराम सलाम और ग्राम बंजोला के मंगल बघेल को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त कन्हारगांव की इतवारिन नेताम को वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई गई।

सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक कार्यों को करने में आसानी होगी। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सुशासन तिहार जैसे शिविर दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।








No comments

दुनिया

//