Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

सटोरी बाबू खेमानी का मददगार भाई संदीप गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चर्चित ऑनलाइन सटोरिया बाबू खेमानी के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चर्चित ऑनलाइन सटोरिया बाबू खेमानी के मददगार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महासमुंद से संदीप इसरानी उर्फ गोलू और उसके साथी मनसून रजा सट्टे को पकड़ा गया है।

जांच में पता चला कि बाबू खेमानी सट्टे का पैसा संदीप और मनसून के खातों में डालकर वापस अपने खाते में मंगाता था और इसके बदले में उन्हें कमीशन देता था। इस केस में अब तक कुल 29 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, संदीप, बाबू खेमानी का रिश्तेदार है। वह बाबू खेमानी के बुआ का लड़का है। लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप इसरानी, बाबू खेमानी और उसकी टीम को बैंक खाते, सिम कार्ड और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराता था।

No comments

दुनिया

//