रा यपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से अब राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और ब...
रा
यपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से अब राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है।
शनिवार को अचानक आए तूफान से कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े 3 युवकों पर भारी डाल गिर गई। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रायपुर, सरगुजा, पेंड्रा में भी जमकर बादल बरसे।
पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 24.2°C दर्ज किया गया।


No comments