जशपुर। जशपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने भीषण सड़क हादसे को अं...
जशपुर। जशपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने भीषण सड़क हादसे को अंजाम दिया। अनियंत्रित मिनी ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों को टक्कर मारते हुए कई लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक जशपुर से सब्जियां लोड कर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान NH-43 पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे मौजूद लोगों और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


No comments