Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

राज्यपाल डेका से प्रशिक्षणरत नायब तहसीलदारों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 27 अप्रैल 2026 राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से चयनित होकर विभिन्न जिलों में सेवा दे रहे नायब तहसीलदारो...

रायपुर, 27 अप्रैल 2026 राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से चयनित होकर विभिन्न जिलों में सेवा दे रहे नायब तहसीलदारों ने सौजन्य भेंट की। ये सभी वर्तमान में राज्य प्रशासनिक अकादमी निमोरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

राज्यपाल डेका ने नायब तहसीलदारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जीवन में जनसेवा का महत्वपूर्ण अवसर मिला है। यहां तक पहुंचने के लिए सभी ने कठिन परिश्रम किया है, इसलिए अब पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व निभाने होंगे।

उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण गुण है। आम जनता अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा लेकर प्रशासन के पास आती है। ऐसे में हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करना अधिकारियों का कर्तव्य है। राज्यपाल ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान तुरंत संभव नहीं होता, लेकिन सकारात्मक सोच और ईमानदार प्रयास हमेशा होना चाहिए। उन्हें जो अधिकार मिले हैं, उनका सदुपयोग जनता के हित में करें। 

उन्होंने प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि जीवन में ऐसा कार्य अवश्य करें, जो केवल लेने का नहीं बल्कि समाज को कुछ देने का उदाहरण बने।

इस अवसर पर उप संचालक, राज्य प्रशासनिक अकादमी निमोरा पार्वती पटेल उपस्थित थीं।








No comments

दुनिया

//