Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने स्वयं की अपने परिवार की जनगणना

  रायपुर,30अप्रैल 2026 बस्तर सांसद महेश कश्यप ने जनगणना 2026 के महाअभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक प्रेरणादायक मिसाल प...

 


रायपुर,30अप्रैल 2026 बस्तर सांसद महेश कश्यप ने जनगणना 2026 के महाअभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उन्होंने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए डिजिटल पोर्टल का उपयोग करते हुए अपने परिवार की स्व-गणना का कार्य स्वयं पूर्ण किया। 

कश्यप ने अपने निवास पर तकनीक के माध्यम से परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज कर यह संदेश दिया कि आधुनिक भारत में नागरिक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुलभता और शुचिता के साथ कर सकते हैं। स्व-गणना की इस प्रक्रिया को पूरा करने के पश्चात सांसद ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सटीक आंकड़े ही भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास का आधार बनते हैं। उन्होंने बताया कि स्व-गणना न केवल समय की बचत करती है, बल्कि यह सुनिश्चित करती है कि आपके परिवार की जानकारी बिना किसी त्रुटि के सीधे प्रशासन तक पहुँचे।

सांसद ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणकों की प्रतीक्षा करने के बजाय स्वयं आगे आएं और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर इस प्रक्रिया में अपना योगदान दें। सांसद ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी तकनीकी दक्षता का लाभ उठाते हुए अपने मोहल्ले और गांव के कम पढ़े-लिखे लोगों की स्व-गणना करने में सहायता करें, ताकि 2026 की जनगणना को पूरी तरह सफल और पारदर्शी बनाया जा सके।


No comments

दुनिया

//