Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

रायपुर, 04 अप्रैल 2026प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य में पक्के घर का सपना संजोने वाले लाखांे ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित हो ...




रायपुर, 04 अप्रैल 2026प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य में पक्के घर का सपना संजोने वाले लाखांे ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में सक्ति जिले के ग्राम पलाड़ी कला के निवासी सजन साहू के लिए पक्का घर कभी एक अधूरा सपना था, जो अब हकीकत में बदल चुका है। रोजी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले सजन साहू वर्षों तक जर्जर कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे थे, जहां हर बारिश उनके लिए संकट लेकर आती थी। टपकती छत, भीगता सामान और गिरती दीवारों के बीच उनका परिवार लगातार असुरक्षा में जी रहा था। एक बार भारी बारिश के दौरान उनके घर की दीवार गिर जाने से स्थिति और भी भयावह हो गई थी। ऐसे कठिन दौर में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई।

योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद जैसे उनके जीवन में नया उत्साह भर गया। पहली किस्त प्राप्त होते ही उन्होंने घर निर्माण कार्य शुरू किया और धीरे-धीरे उनका सपना साकार होता गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से उनका पक्का मकान समय पर पूर्ण हो सका। आज सजन साहू अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। अब न उन्हें बारिश का डर सताता है और न ही घर गिरने की चिंता। उनका नया घर न केवल सुरक्षा का प्रतीक है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और बेहतर भविष्य की नींव भी है। भावुक होकर सजन साहू बताते हैं कि यह घर उनके लिए सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नई पहचान और सुरक्षित, खुशहाल जीवन दिया है।

No comments

दुनिया

//