रायपुर। निर्धन एवं योग्य युवक-युवतियों के विवाह हेतु अब समाज आगे आया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अब शादी के लिए परेशानियों का सामन...
रायपुर। निर्धन एवं योग्य युवक-युवतियों के विवाह हेतु अब समाज आगे आया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अब शादी के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि समाज उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगा।
दुर्ग शहर धोबी समाज द्वारा आयोजित ऐतिहासिक आदर्श विवाह आशीर्वाद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गजेंद्र यादव, विजय बघेल, अलका बाघमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय रजक महासंघ युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर, जिला अध्यक्ष विष्णु निर्मलकर, प्रदेश अध्यक्ष जीवन निर्मलकर, डॉ मदन रजक, सरस निर्मलकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवाशक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस नई पहल को समाज में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जो भविष्य में जरूरतमंद परिवारों के लिए मिसाल बनेगा।



No comments