Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

एम्पीरिया सैफायर ग्रीन में 4 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम संपन्न, प्रतिभागियों ने साझा किए अनुभव

  रायपुर। राजधानी रायपुर के एम्पीरिया सैफायर ग्रीन कम्युनिटी हॉल में आयोजित 4 दिवसीय ‘हैप्पीनेस प्रोग्राम’ का रविवार को समापन हुआ। सुधा सोसा...

 


रायपुर। राजधानी रायपुर के एम्पीरिया सैफायर ग्रीन कम्युनिटी हॉल में आयोजित 4 दिवसीय ‘हैप्पीनेस प्रोग्राम’ का रविवार को समापन हुआ। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक व शारीरिक संतुलन से जुड़ी तकनीकों को सीखा।

यह कार्यक्रम 23 से 26 अप्रैल तक चला, जिसका समापन सत्र सुबह 11:45 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोसाइटी अध्यक्ष महेंद्र बापना ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान रीमा आचार्य और संजय राठी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक काजल रामचंदानी और शुभांशु खरे द्वारा किया गया। चार दिनों में प्रतिभागियों को प्राणायाम, भस्त्रिका, सुदर्शन क्रिया और योग के साथ-साथ जीवन को बेहतर ढंग से जीने के व्यावहारिक सूत्र सिखाए गए। प्रशिक्षकों ने “वर्तमान में जीने” और “दूसरों की राय से प्रभावित न होने” जैसे सरल लेकिन प्रभावी सिद्धांतों पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में सोसाइटी के 8 निवासियों ने करीब 15 घंटे का प्रशिक्षण लिया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।

बरखा बिसेन ने कहा कि सुदर्शन क्रिया का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया और प्रभावशाली रहा। वहीं, सोमाया पांडे ने इसे अपने जीवन का ‘टर्निंग पॉइंट’ बताया।

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन, जिसकी स्थापना गुरुदेव रविशंकर ने की है, पिछले कई दशकों से लोगों को तनावमुक्त और संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह संस्था दुनिया के बड़े स्वयंसेवी संगठनों में शामिल है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक जी. के. भटनागर की अहम भूमिका रही। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

इस आयोजन ने सोसाइटी में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक जुड़ाव का माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


No comments

दुनिया

//