प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के शाह, महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्र...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के शाह, महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन पर हाल ही में हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस कठिन समय में बहरीन की जनता के प्रति भारत की दृढ़ एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने बहरीन में रह रहे भारतीय समुदाय को दिए जा रहे निरंतर सहयोग और देखभाल के लिए शाह हमद बिन ईसा अल खलीफा का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत और मित्रवत संबंधों पर संतोष जताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा कर इस बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि बहरीन के शाह के साथ सार्थक टेलीफोन वार्ता हुई और भारत बहरीन पर हुए हमलों की निंदा करते हुए वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बहरीन में भारतीय समुदाय को प्रदान किए गए सहयोग के लिए शाह का धन्यवाद भी किया।


No comments