Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

शराब और अवैध वसूली के आरोप में दो प्रिंसिपल सस्पेंड, बलौदाबाजार के प्राचार्य पर शराब और अवैध वसूली के आरोप

बलौदाबाजार। प्रदेश के दो जिलों के स्कूलों में प्रभारी प्राचार्य और प्रधान अध्यापक पर गंभीर आरोप लगने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। प...


बलौदाबाजार। प्रदेश के दो जिलों के स्कूलों में प्रभारी प्राचार्य और प्रधान अध्यापक पर गंभीर आरोप लगने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पहला बलौदाबाजार का है, जहां स्कूल प्राचार्य पर शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों से अवैध वसूली करने का आरोप है, वहीं दूसरे मामले में कांकेर के बालक आश्रम के प्रधान अध्यापक को नशे की हालत में पकड़ा गया।

बलौदाबाजार जिले के अर्जुनी स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्राचार्य पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप है। साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों से एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप है। वे कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते थे।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार ने जांच की। जांच में पाया गया कि प्राचार्य सरसीहा ने विद्यालय परिसर में अमर्यादित व्यवहार किया। वे अनुशासनहीनता को बढ़ावा दे रहे थे। उन्होंने झूठे आधार पर फीस वसूली। शिक्षकों व कर्मचारियों को धमकाया भी।

जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने तुरंत नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार या अनैतिक आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालक ऋतू राज रघुवंशी ने जांच रिपोर्ट के बाद निलंबन का आदेश दिया।

कांकेर में प्रधान अध्यापक नशे में मिला

वहीं, कांकेर जिले में बालक आश्रम सुरूंगदोह के प्रधान अध्यापक ओकेश्वर चुरेन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग के औचक निरीक्षण के दौरान की गई।

सांसद के निरीक्षण में प्रधान अध्यापक नशे की हालत में पाए गए। इस मामले में मंडल संयोजक दुर्गुकोंदल से जांच रिपोर्ट मांगी गई। रिपोर्ट के आधार पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने कार्रवाई की। प्रधान अध्यापक का यह करतूत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम 1,2,3 का उल्लंघन पाया गया। इसलिए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा निर्धारित किया गया है।

No comments

दुनिया

//