Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, August 24

Pages

ब्रेकिंग
//

उत्तरी हवाओं के थमने से लगातार बढ़ रहा तापमान

रायपुर। प्रदेश में ठंड का असर अब लगातार कम हो रहा है। उत्तर से आने वाली हवाओं के थमने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को बालोद सबस...


रायपुर। प्रदेश में ठंड का असर अब लगातार कम हो रहा है। उत्तर से आने वाली हवाओं के थमने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को बालोद सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बलरामपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, हालांकि रात का तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। राजधानी रायपुर में भी दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक था। अंबिकापुर में भी अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। दिन में तेज धूप रहेगी, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ेगा, और रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहेगा।


No comments

दुनिया

//