रायपुर। राजधानी के 70 वार्डों में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। महापौर सहित कई दिग्गज पार्षदों का अपने वार्ड से दूसरे वार्ड की ओर रुख करना ...
रायपुर। राजधानी के 70 वार्डों में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। महापौर सहित कई दिग्गज पार्षदों का अपने वार्ड से दूसरे वार्ड की ओर रुख करना पड़ेगा। आरक्षण के चलते कोई महिला के रिजर्व हो गया है, तो किसी अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। इससे उन्हें दूसरे वार्डों से चुनाव लड़ना पड़ेगा। वार्डों के नए आरक्षण के हिसाब से नगर निगम के 70 में से 23 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे।
9 वार्ड अनुसूचित जाति और 3 वार्ड अनसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगे। बाकी 35 वार्ड सामान्य रहेंगे। इसमें भी 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। सोमवार को शहीदी स्मारक में कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने वार्डों की चिट निकालकर वार्डों के आरक्षण की घोषणा की।
आरक्षित होने से वार्ड में मचा हड़कंप
सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड : मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड, कालीमात वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री, मोरेश्वर राव वार्ड, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, बंजारी माता वार्ड, भक्तमाता कर्मा वार्ड, शहीद पंकज विक्रम, शहीद भगत सिंह वार्ड, सरदार बल्लभ भाई पटेल और पंडित सुंदर लाल शर्मा वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है।
सबसे चौंकाने वाला आरक्षण ब्राह्मणपारा वार्ड का है। यह वार्ड हमेशा से सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहा है, लेकिन इस बार ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। वर्तमान में यहां से सरिता दुबे पार्षद हैं। पहली बार ओबीसी के लिए आरक्षित होने से वार्ड में हड़कंप मचा हुआ है।
महापौर का वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित
महापौर एजाज ढेबर का वार्ड अब महिला के लिए आरक्षित हो गया है। उन्हें अब दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ना होगा। इसी तरह निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे का वार्ड भी ओबीसी महिला के लिए रिजर्व हो गया है। प्रमोद साहू का वार्ड सामान्य हो गया। मृत्युंजय दुबे का वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। एमआईसी मेंबर नागभूषण राव का वार्ड और ज्ञानेश शर्मा का वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इससे कई पार्षदों का राजनीतिक गणित बिगड़ गया है।
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड
पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड और रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड
संत कबीर दास वार्ड (महिला), दानवीर भामाशाह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड, बाबू जगजीवन राम वार्ड, विद्याचरण शुक्ल वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, वीरागंना अवंति बाई वार्ड और जवाहर लाल नेहरू वार्ड।
ओबीसी के लिए आरक्षित वार्ड
संत रविदास वार्ड, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, विपिन बिहारी सूर वार्ड, महर्षि वाल्मीकि वार्ड (महिला), डॉ खूबचन्द बघेल वार्ड (महिला), पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, ब्राह्मण पारा वार्ड, शहीद चुनामणी वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, कन्हैया लाल बाजारी वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड (महिला), रमण मंदिर वार्ड, मदर टैरेसा वार्ड, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड (महिला), महात्मा गांधी वार्ड (महिला), महामाया मंदिर वार्ड (महिला), नेताजी सुभाष चन्द्रबोस वार्ड (महिला), माधव राव स्प्रे वार्ड, संत रामदास वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड और तात्यापारा वार्ड (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित है।
No comments