Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्या

बालोद।  कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आयोजित जनदर्शन में पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके ...

बालोद।  कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आयोजित जनदर्शन में पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर जनदर्शन में पहुँचे लोगों के समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अजय किशोर लकरा ने भी जनदर्शन में पहुँचे लोगोें से मुलाकत कर उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना।

जनदर्शन में आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम अड़जाल निवासी सुमित्रा बाई एवं समुदा बाई सहित अन्य महिलाओं ने वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करने की मांग की। इसी तरह बोहारडीह के धनेश्वरी, वार्ड नंबर 19 बालोद के महेश्वर साहू, ग्राम पड़की भाट के ज्योति देशलहरा, ग्राम हल्दी के उर्मिला बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने की मांग की। इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम मोखा निवासी इंद्रजीत सेन ने खाता नंबर में त्रुटि सुधार करने की मांग की। इसके अलावा जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों ने कलेक्टर चन्द्रवाल एवं अधिकारियों से मुलाकात कर अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

No comments

दुनिया

//