Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत

  कोंडागांव। जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह मामला क...

 

कोंडागांव। जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड में इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन नाले के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले की दीवार ढह गई और वे उसमें दब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।


No comments

दुनिया

//