Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

मुठभेड़ के बीच STF जवानों पर भालुओं का हमला

  जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 30 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, जवान जब न...

 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 30 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, जवान जब नक्सलियों को घेरने पोजिशन ले रहे थे, तभी जंगल में 4 से 5 भालुओं ने STF जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान जख्मी हो गया है।

हालांकि, किसी तरह बंदूक का बट और जंगल में पड़ी लकड़ी से डराकर भालुओं को भगाया गया। खास बात रही कि जवान जख्मी हालत में ही नक्सलियों से मुठभेड़ करता रहा। सुबह उसे चॉपर के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान की स्थिति ठीक है। सिर्फ पैरों में चोट आई है।


No comments

दुनिया

//