Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

फिंगेश्वर नपं कर्मचारी पर जानलेवा हमला, खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा

राजिम। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर नगर पंचायत कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि शराबी युवक ने कर्मचारी पर लोहे के रॉड से ता...

राजिम। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर नगर पंचायत कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि शराबी युवक ने कर्मचारी पर लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया है। 

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर नगर पंचायत के मणिकंचन केन्द्र में खेमेश्वर उर्फ राजू सोनी काम करता है। 23 मई खेमेश्वर रात्रि करीब 9 बजे मणिकंचन से घर आ रहा था। इस दौरान फिंगेश्वर के समीर हरित उर्फ सोमू आया और खेमेश्वर से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में खेमेश्वर के सिर पर गंभीर चोट लगी, खून से लथपथ उसे फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वारदात के बाद सोमू मौके से फरार हो गया।  खेमेश्वर की पत्नी ने फिंगेश्वर थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी समीर हरित उर्फ सोमू के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के आतंक से वार्डवासी परेशान है। खेमेश्वर सोनी के साथ पूर्व में भी कई बार गाली-गलौज कर चुका है। 

No comments

दुनिया

//