Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

कई एक्सप्रेस ट्रेनें 15 से 26 घंटे लेट, यात्री परेशान

  रायपुर। कई एक्सप्रेस ट्रेनें पैसेंजर बनकर चल रही हैं। दिल्ली, मुंबई, बिहार, अमृतसर और हावड़ा से रायपुर आने वाली ट्रेनें 15 से 26 घंटे की द...

 

रायपुर। कई एक्सप्रेस ट्रेनें पैसेंजर बनकर चल रही हैं। दिल्ली, मुंबई, बिहार, अमृतसर और हावड़ा से रायपुर आने वाली ट्रेनें 15 से 26 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके कारण भीषण गर्मी में यात्रा कर रहे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। साथ ही दुर्ग, भिलाई, भाटापारा, बिलासपुर समेत अन्य शहरों से रोजाना आने वाले परेशान हो रहे हैं।

मंगलवार को पुणे से हावड़ा जाने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस को दोपहर 2.40 बजे आना है। वह 26 घंटे की देरी से चलकर बुधवार की शाम 4.47 बजे पहुंचेगी। बिलासपुर से यशवंतपुर जाने वाली समर स्पेशल को रात 9.50 बजे आना है। वह 15 घंटे की देरी से चल रही है। अमृतसर से कोरबा जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को सुबह 8.25 बजे आना है। वह 16.37 घंटे की देरी से बुधवार की दोपहर 1.53 बजे आने की संभावना है।

यशवंतपुर से बिलासपुर आने वाली समर स्पेशल को सुबह 6.27 बजे आना है वह 17 घंटे की देरी से रात 11.29 बजे पहुंचेगी। आरा से चलकर दुर्ग आने वाली साउथ विहार एक्सप्रेस को शाम 7.35 बजे आना है वह 5 घंटे की देरी से से रात 12.27 बजे आने की संभावना है। कोरबा से चलकर अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 4.5 बजे आना है वह 7.28 घंटे की देरी से 11.33 बजे आने की संभावना है।

No comments

दुनिया

//